अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा

सागर। सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 08 पेटी एवं 01 बोरी में देशी लाल मसाला शराब मय बुलेरो वाहन जप्त की गई है।थाना गौरझामर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गंगवारा–भजिया भटार रोड से एक बिना नंबर की सफेद महिन्द्रा बुलेरो वाहन में अवैध शराब लाई जा रही है।सूचना पर थाना गौरझामर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें 08 कार्टून (400 पाव) तथा पीली प्लास्टिक बोरी में भरे 50 पाव,

कुल 450 पाव देशी लाल मसाला शराब (कीमत करीब ₹45,000/-) बरामद हुई। वाहन चालक छोटू उर्फ आलोक दुबे पिता राजेश दुबे उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम नयानगर, हाल हाता तिराहा गौरझामर एवं उसका साथी रामकृष्ण यादव पिता हरिराम यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चिरचिटा सुकजू थाना देवरी शराब परिवहन कर रहे थे। पूछताछ पर वे शराब संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। पुलिस द्वारा उक्त अवैध शराब (₹45,000/-) एवं बिना नंबर की महिन्द्रा बुलेरो वाहन (₹2,00,000/-) कुल मशरूका ₹2,45,000/- जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।

Next Post

सीएम ने किया डीआरपी लाइन में शस्त्र पूजन, थानों में भी परंपरा निभाई गई

Thu Oct 2 , 2025
इंदौर. विजयादशमी पर परंपरागत रूप से आयोजित होने वाले शस्त्र पूजन कार्यक्रम में इस बार विशेष आकर्षण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी रही. दोपहर करीब ढाई बजे डीआरपी लाइन पहुंचे और सबसे पहले कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की. मुख्यमंत्री के आगमन के कारण इस बार पूजा का […]

You May Like