कोर्ट का आदेश बेअसर, जेयू में आज से आंदोलन

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में 19 स्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण, सातवें वेतनमान और 24 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी संघों ने आज 24 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। मांगें नहीं मानी गईं तो 8 सितंबर से पूर्णकालीन हड़ताल होगी।

स्थायी कर्मी संघ के अध्यक्ष यतेंद्र शर्मा ने बताया कि कलमबंद हड़ताल में विश्वविद्यालय के तीनों कर्मचारी संघों ने एकजुटता दिखाई। कोर्ट के आदेश के बावजूद नियमितीकरण पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है।

आंदोलन के तहत 24 और 25 अगस्त को सुबह 10 से 11.30 बजे तक परिसर में नारेबाजी और राष्ट्रगान होगा। 27 अगस्त को सुबह 10 से 12.30 बजे तक रामधुन, 31 अगस्त को सुबह 10 से 1.30 बजे तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

1 सितंबर को पुष्प देकर विरोध, 2 सितंबर को सुबह 10 से 3 बजे तक भजन गायन और 3 सितंबर को राजमाता चौराहे से जेयू कैंपस तक विरोध प्रदर्शन होगा। 7 सितंबर को धरना-प्रदर्शन के बाद भी निर्णय नहीं हुआ तो 8 सितंबर से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन पूर्णकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

Next Post

मक्सी में 1100 मातृशक्तियों की भव्य मंगल जलाभिषेक यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शहर 

Sun Aug 23 , 2026
मक्सी। रविवार को तृतीय वर्ष मंगल जलाभिषेक यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद गोलू पटेल के नेतृत्व और मंगल जलाभिषेक समिति के प्रयासों से निकली इस यात्रा में 1100 से अधिक मातृशक्तियों ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की। यात्रा शिव मंदिर मठ से शुरू […]

You May Like