चावल मजबूत, गेहूं नरम, खाद्य तेल-दालों में घट-बढ़, चीनी के भाव टूटे

नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये जबकि गेहूं की कीमतों में मंदी रही। खाद्य तेलों और दालों के दाम में उतार-चढ़ाव देखा गया। चीनी का भाव भी टूट गया।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का दिसंबर वायदा चार रिंगिट की बढ़त के साथ 4,442 रिंगिट प्रति टन रह गया। अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50.42 डॉलर के भाव बोला गया।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 49 रुपये बढ़कर 3,841.46 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी। गेहूं के भाव तीन रुपये घटकर 2,864.91 रुपये प्रति क्विंटल रहे। आटे की कीमत भी 36 रुपये गिर गयी और यह 3,310.96 रुपये प्रति क्विंटल बिका।
खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। सरसों तेल की औसत कीमत 19 रुपये बढ़ गयी। सूरजमुखी तेल 62 रुपये और मूंगफली तेल 120 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। वहीं, सोया तेल की कीमत 45 रुपये और पाम ऑयल की 79 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। वनस्पति के दाम 21 रुपये प्रति क्विंटल टूटे।
दाल-दलहनों में चना दाल की औसत कीमत आठ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल की औसत कीमत 45 रुपये और उड़द दाल की 101 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। तुअर दाल 33 रुपये और मसूर दाल में 25 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुयी।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 66 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। चीनी का भाव भी 20 रुपये प्रति क्विंटल घट गया।

Next Post

विदेशी मुद्रा भंडार 2.334 अरब डॉलर घटकर 700.236 अरब डॉलर पर

Fri Oct 3 , 2025
मुंबई, 03 अक्टूबर (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 2.334 अरब डॉलर घटकर 700.236 अरब डॉलर रह गया, हालांकि स्वर्ण भंडार लगातार पांचवें सप्ताह बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। यह लगातार दूसरा सप्ताह है, जब विदेशी मुद्रा के देश के भंडार में […]

You May Like