कल मनेगा ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन

ग्वालियर: ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ, ग्वालियर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह सोमवार, 24 मार्च को सायं 6.30 बजे से मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, ग्वालियर में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर सांस्कृतिक आयोजनों के साथ ही ग्वालियर चंबल क्षेत्र के समस्त लोहा व्यवसायियों की एकजुटता एवं वर्तमान व भविष्य की चुनौतियों पर विजय के लिए संघर्ष का संकल्प लिया जाएगा।

ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ (रजि.) ग्वालियर के अध्यक्ष राकेश लहारिया, संरक्षक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, सचिव महेश गेड़ा, उपाध्यक्ष निर्मल जैन, सह सचिव धीरेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, अंकेक्षक वैभव सिंघल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह में सभी लोहा व्यवसायियों से सादर उपस्थिति का आग्रह किया है। अपीलकर्ताओं में कार्यकारिणी सदस्य अनिल गुप्ता, अशोक गुप्ता, अशोक गर्ग, हरिशंकर गुप्ता, निर्मल कुमार जैन, राजेश मोर, राकेश खरया, संजय जैन, श्याम सरावगी, सुभाष सिजरिया, सीताराम अग्रवाल, विनोद बिजपुरिया शामिल हैं। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Next Post

पुलिस अधीक्षक डॉ. यादव ने गोहद चौराहा थाने का किया औचक निरीक्षण

Sun Mar 23 , 2025
भिंड: पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव ने थाना गोहद चौराहा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान थाने के अभिलेख का अवलोकन किया व थाने में लगे सभी सीसीटीवी, जप्त रखे वाहनो को चेक किया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान गश्त पाइंटों पर तैनात पुलिस […]

You May Like