सूरज बड़जात्या ने अपनी अगली फिल्म “ये प्रेम मोल लिया” का किया एलान

मुंबई, 21 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार सूरज बड़जात्या ने अपनी अगली फिल्म “ये प्रेम मोल लिया” का एलान कर दिया है। फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी नजर आएंगे। यह एक म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जो 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स मिलकर इस फिल्म को बना रहे हैं। “ऊंचाई” के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद, सूरज बड़जात्या एक बार फिर फैमिली एंटरटेनर के साथ वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ राजश्री का मशहूर किरदार “प्रेम” 12 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहा है।

इस बार इस किरदार को पहली बार आयुष्मान खुराना निभा रहे हैं, जो अपने सादे और शरारती अंदाज़ से इसे खास बनाते हैं।फिल्म में उनके साथ पहली बार शरवरी नजर आएंगी। उनकी सादगी, मजबूती और खूबसूरती राजश्री की हीरोइनों की खासियत को आगे बढ़ाती है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने लायक होगी। करीब 12 साल बाद सूरज बड़जात्या और हिमेश रेशमिया फिर साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने “प्रेम रतन धन पायो” में साथ काम किया था, जिसका म्यूजिक काफी हिट रहा था। इस फिल्म में भी संगीत हिमेश रेशमिया दे रहे हैं, जिससे एक शानदार एल्बम की उम्मीद है।ऐसे समय में जब हिंदी सिनेमा में एक्शन, हॉरर और ऐतिहासिक फिल्मों का बोलबाला है, राजश्री एक बार फिर अपनी खास पहचान,एक सच्ची फैमिली एंटरटेनर के साथ लौट रहा है।

Next Post

मेरी फिल्में ऐसी हों जिन्हें पूरा परिवार एक साथ बैठकर सिनेमाघरों में देख सके : आयुष्मान खुराना

Tue Apr 21 , 2026
मुंबई, 21 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना का कहना है कि वह चाहते हैं कि उनकी फिल्में ऐसी हों जिन्हें पूरा परिवार एक साथ बैठकर सिनेमाघरों में देख सके। जब फैमिली एंटरटेनमेंट और कॉमेडी की बात आती है, तो आयुष्मान खुराना जैसा कोई नहीं है, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में […]

You May Like