तेजगढ़ क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में एक की मौत, एक गंभीर 

दमोह/तेजगढ़। तेजगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम सड़क हादसों ने एक बार फिर लोगों को झकझोर कर रख दिया। थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो सड़क दुर्घटनाएं सामने आईं, जिनमें करौंदी-सिंगौरगढ़ मार्ग पर हुए हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुतरी घाट में हुए हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, पुतरी घाट में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही तेजगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायल की हालत को देखते हुए थाना प्रभारी अरविंद सिंह की गाड़ी से उसे तेजगढ़ लाया गया, जहां से एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए दमोह भेजा गया।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से घायल को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी।

करौंदी-सिंगौरगढ़ में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की मौत

वहीं दूसरा और अधिक गंभीर हादसा करौंदी-सिंगौरगढ़ के मुख्य मार्ग, जबलपुर-तेंदूखेड़ा स्टेट हाईवे पर सामने आया। यहां एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही तेजगढ़ थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शव को तेंदूखेड़ा 112 की मदद से स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक सवार के पास प्लेटिना बाइक थी और बताया जा रहा है कि वह दमोह का रहने वाला था। हालांकि हादसा किस वाहन से हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि किसी बस की टक्कर से यह हादसा हुआ और टक्कर के बाद वाहन मौके से निकल गया।

Next Post

नेपाल बाढ़: 287 भारतीय नागरिक लापता, 88 भारतीय नागरिकों को बचाया गया

Sat Aug 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 अगस्त (वार्ता) नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद वहां 287 भारतीय नागरिक अभी भी लापता हैं तथा शनिवार को चार और लोगों को बचाये जाने के बाद सुरक्षित बचाये गये भारतीय नागरिकों की संख्या बढकर 88 हो गयी है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी देते […]

You May Like