टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर भोपाल में जश्न, आतिशबाजी और पटाखों से गूंजा आसमान

भोपाल। भारत के टी-20 वर्ल्ड कप जीतते ही राजधानी भोपाल में जश्न का माहौल बन गया। जैसे ही भारत की जीत की खबर सामने आई, शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने उत्साह के साथ आतिशबाजी शुरू कर दी। कई स्थानों पर पटाखों की गूंज सुनाई दी और युवाओं ने सड़कों पर उतरकर खुशी का इजहार किया।

चौक-चौराहों, कॉलोनियों और बाजारों में लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और टीम इंडिया के समर्थन में नारे लगाए। कई जगहों पर ढोल-नगाड़ों के साथ लोग नाचते-गाते नजर आए।

राजधानी में बड़ी स्क्रीन और टीवी पर मैच देख रहे क्रिकेट प्रेमियों में जीत के बाद जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। देर रात तक शहर में जश्न का माहौल बना रहा और लोगों ने भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत का भरपूर आनंद लिया।

Next Post

टी-20 वर्ल्ड कप जीत पर सीएम डॉ यादव ने दी बधाई, भारत इस विजय का था हकदार

Sun Mar 8 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा T-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मुकाबला जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और समस्त राष्ट्रवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैच देखने के पश्चात मैच के विजयी क्षण में उल्लास व्यक्त करते हुए कहा कि भारत इस विजय का […]

You May Like