
सीधी। थाना अमिलिया पुलिस ने त्वरित कार्यवाही में अपहरण/गुमशुदगी के 2 मामलों में दोनों नाबालिग को 8 घंटे में सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया।
तकनीकी साक्ष्यों से एक बालिका को कोलगवां सतना से और दूसरी को सीधी से बाहर जाते समय बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के मार्गदर्शन में थाना अमिलिया पुलिस ने गुमशुदगी/अपहरण के अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई कर महज 08 घंटे के भीतर दोनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस के अनुसार पहले मामले में दिनांक 06 जुलाई 2026 को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग पुत्री सुबह घर से लापता हो गई है। परिजनों द्वारा तलाश के बाद भी पता न चलने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका पर थाना अमिलिया में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित दबिश देकर बालिका को कोलगवां, जिला सतना से 08 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब किया। वैधानिक कार्रवाई उपरांत बालिका को परिजनों के सुपुर्द किया गया। इसी दिन एक अन्य प्रकरण में फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 17 वर्ष 05 माह की नाबालिग रिश्तेदार बिना बताए घर से चली गई है। प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम एवं साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को सीधी जिले से बाहर जाते समय 08 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा। पहले मामले में उनि पुष्पेन्द्र सिंह, प्रआर अंजनी द्विवेदी, आरक्षक राहुल सिंह, संदीप चतुर्वेदी, दीपेन्द्र सिंह, मआर संगीता बैस एवं साइबर सेल टीम तथा दूसरे
प्रकरण में सउनि पुरुषोत्तम पाठक, प्रआर मनोज सिंह, आरक्षक सतीश कुशवाहा, मआर संगीता बैस एवं साइबर सेल टीम की सराहनीय भूमिका रही।
