बाइक चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

छिंदवाड़ा. देहात थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई दो बाइक बरामद करने में सफलता सासिल की है. पुलिस ने बताया कि

2 मई को प्रार्थी रंजीत पिता सुनील डेहरिया निवासी धागडिया थाना चाँद का अपनी बाइक क्र.एमपी 28 एमएक्स 1002 से फ्रेंडस कालोनी गली न. 01 में मकान निर्माण के काम में मजदूरी करने गया था जहां से शाम करीबन 06.00 से 06.30 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मो.सा. चोरी कर ले गया एवं एक अन्य प्रकरण के प्रार्थी पंकज पिता रामकुमार डेहरिया निवासी ढीमराढाना का अपनी बाइक क्र. एमपी 28 एनए 3656 से 30 अप्रेल को ढिमराढाना शादी में गया था मो.सा. बुद्धा मैरिज गार्डन के सामने खडी कर दिया था जो किसी अज्ञात चोर ने मो.सा. चोरी कर ले गया। प्रार्थियों की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध दर्ज कर किया गया था। उक्त मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दो संदेही आकाश उर्फ अक्कू पिता रामप्यारे अहिरवार 33 साल निवासी प्रियदर्शनी कालोनी, कौशल पिता जयदेव साकरे 40 साल निवासी कृष्णा नगर हिरसत में लेकर पूछताछ की तो पूछताछ में आरोपी कौशल साकरे द्वारा बाइक क्र.एमपी 28 एमएक्स 1002 उसके पास होना स्वीकार किया एवं आरोपी आकाश पिता रामप्यारे द्वारा बाइक क्र. एमपी 28 एनए 3656 चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी की गई बाईक भी बरामद कर ली. उक्त कार्रवाई में देहात थाना प्रभारी निरी. गोविन्द सिंह राजपूत, उनि हर्ष नागले, सउनि सुरेन्द्र यादव, आर. शेरसिंह, सूरज, उमेश उइके, सौरभ की मुख्य भूमिका रही।

Next Post

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान 3.0 की हुई शुरुआत

Fri Jun 5 , 2026
छिंदवाड़ा. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान 3.0 की शुरूआत की गई। छिंदवाड़ा नगर के वार्ड क्रमांक-22 बोरिया, इमलिया बोहता क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर जिला स्तर पर इसकी शुरूआत की गई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। […]

You May Like