गेहूं का अवैध परिवहन पर 75,618 रुपये का जुर्माना

सतना : कृषि उपज मंडी की टीम ने अनाज के अवैध परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सतना-चित्रकूट रोड पर गेहूं से लदे एक वाहन को पकड़कर उससे 75,618 रुपये का जुर्माना वसूला . मंडी प्रशासन की इस आकस्मिक कार्रवाई से मंडी शुल्क की चोरी कर अवैध परिवहन करने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के अनुसार उपसंचालक आनंद मोहन शर्मा के निर्देशन पर अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. कृषि उपज मंडी समिति के सचिव करुणेश तिवारी के नेतृत्व में गठित जांच दल द्वारा सतना-चित्रकूट मार्ग पर वाहनों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया.
जांच के दौरान टीम ने संदेह के आधार पर वाहन क्रमांक KA56/7543 को रोककर जांच की. वाहन में 248 क्विंटल गेहूं लोड पाया गया जिसके संबंध में वैध मंडी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके. बिना वैध प्रपत्रों के गेहूं का अवैध परिवहन पाए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित पर दांडिक शुल्क अधिरोपित किया गया और कुल 75,618 रुपये मौके पर ही जमा कराए गए. इस कार्रवाई को दौरान जांच दल में मंडी इंस्पेक्टर पंकज सिंह चौहान, उपनिरीक्षक वरुण त्रिपाठी एवं उपनिरीक्षक शशिधर तिवारी शामिल रहे.

Next Post

एशियाई पैरा खेल: स्वाति चौधरी ने तीरंदाजी में जीता रजत पदक

Thu Oct 22 , 2026
आइची-नागोया (जापान) 22 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय एथलीट स्वाति चौधरी ने गुरुवार को एशियाई पैरा खेल 2026 में चीन की मेंगकान सेन से हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। आज यहां भारतीय पैरा तीरंदाज स्वाति चौधरी को महिलाओं के डब्ल्यू1 इंडिविजुअल तीरंदाजी के फाइनल स्पर्धा में चीन की […]

You May Like