मंत्री परमार ने सुनीं जनसमस्याएं, बोले हर कठिनाई का होगा जल्द निवारण

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री इन्दर सिंह परमार ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान कराया। जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया। मंत्री परमार ने कार्यकर्ताओं की कठिनाइयों और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य कर रही है।

Next Post

सूर्यदेवता बरसा रहे आग 45 डिग्री पार पहुंचा तापमान

Thu May 21 , 2026
सिंगरौली । जिले में इन दिनों भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से सिंगरौली-बैढ़न का अधिकतम तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है, जबकि लोगों को 47 से 48 डिग्री जैसी झुलसा देने वाली गर्मी का एहसास हो […]

You May Like