सूर्यदेवता बरसा रहे आग 45 डिग्री पार पहुंचा तापमान

सिंगरौली । जिले में इन दिनों भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।

पिछले एक सप्ताह से सिंगरौली-बैढ़न का अधिकतम तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है, जबकि लोगों को 47 से 48 डिग्री जैसी झुलसा देने वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री के आसपास रहने से रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। हालात ऐसे हैं कि सुबह 9 बजे के बाद ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। दोपहर 11 बजे तक लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। शहर के प्रमुख मार्गो पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। शाम 5 बजे तक भी गर्म हवाओं का असर बना रहता है। भीषण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में उल्टी, चक्कर, डिहाइड्रेशन और लू से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गर्मी का असर पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। पानी की कमी के कारण पक्षी इधर-उधर भटक रहे हैं।

Next Post

एयरपोर्ट यूनियन: स्थानीय राजनीति से सिद्धार्थ यादव का संन्यास, अब दिखेंगे केंद्रीय भूमिका में

Thu May 21 , 2026
भोपाल। राजाभोज एयरपोर्टस अर्थारिटी एम्पलाइज यूनियन के छह बार सचिव, अध्यक्ष और केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य रहे सिद्धार्थ यादव अब केंद्रीय स्तर पर यूनियन में विरोधियों को मात देंगे. सिद्धार्थ 18 साल से यूनियन में स्थानीय स्तर पर चुनाव जीत रहे है. सिद्धार्थ यादव ने बताया कि वह अब केंद्रीय स्तर […]

You May Like