एयरपोर्ट यूनियन: स्थानीय राजनीति से सिद्धार्थ यादव का संन्यास, अब दिखेंगे केंद्रीय भूमिका में

भोपाल। राजाभोज एयरपोर्टस अर्थारिटी एम्पलाइज यूनियन के छह बार सचिव, अध्यक्ष और केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य रहे सिद्धार्थ यादव अब केंद्रीय स्तर पर यूनियन में विरोधियों को मात देंगे. सिद्धार्थ 18 साल से यूनियन में स्थानीय स्तर पर चुनाव जीत रहे है.

सिद्धार्थ यादव ने बताया कि वह अब केंद्रीय स्तर पर कर्मचारियों की सेवा करेंगे और यूनियन की राजनीति करेंगे. उन्होंने स्थानीय स्तर पर संन्यास लिया है. वह अब तक छह बार सचिव,एक अध्यक्ष,एक बार केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य रहे हैं. इस दौरान वह लगातार बिना हार के आगे बढ़त रहे. इससे पूर्व यूनियन की बैठक आयोजित हुई. बैठक में वर्तमान कमेटी के दो वर्ष पूर्ण होने पर नवीन चुनाव कराने हेतु सदस्यों द्वारा चर्चा की गयी जिसमें सचिव द्वारा वर्तमान कमेटी को निरंतर जारी रखने हेतु प्रस्ताय दिया गया. बैठक में उपस्थित सदस्यों में से कुछ सदस्यों द्वारा पुन: चुनाव किये जाने हेतु प्रस्ताव रखा गया, जिसमें सदस्यों द्वारा कहा गया कि कुछ निर्वाचित सदस्य सेवानिवृत्त हो चुके है कुछ कमेटी सदस्यों का स्थानांतरण हो चुका है तथा वर्तमान में कई नवीन सदस्यों द्वारा भोपाल विमानतल पर कार्यभार ग्रहण किया गया. बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा वर्तमान कमेटी एकमत से एक माह के भीतर पुन: चुनाव कराये जाने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया.

Next Post

समर्थ सिंह अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट की शरण में, ट्विशा शर्मा की मौत का मामला

Thu May 21 , 2026
जबलपुर। भोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी बनाए गए पति समर्थ सिंह ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन पेश किया है। समर्थ पर मृतका पत्नी ट्विशा को प्रताड़ित करने के आरोप हैं। मामले पर शुक्रवार को सुनवाई […]

You May Like