
जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत सिंघई पेट्रोल पम्प के सामने बदमाशों ने हत्या करने के इरादे से पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि सुनील सेन 40 वर्ष निवासी त्रिपुरी चौक गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पत्रकार है। रात लगभग 1-30 बजे मेडिकल अस्पताल से खबर बनाने के लिये मदनमहल अपनी मोटर सायकल से जा रहा था, सिंघई पेट्रोल पम्प के सामने पहॅुचा तभी पीछे से नीले रंग की शिफ्ट कार आयी जिसके ड्रायवर ने उसकी मोटर सायकल के सामने कार रोक दी। कार में नम्बर प्लेट नहीं थी, कार से ड्रायवर सहित चार लड़के उतरे जो हाथ में डंडा एवं लोहे की राड लिये थे, चारों गाली गलोज करते हुये बोले कि कई दिनों से समझा रहे हैं आज तुझे जान से खत्म कर देगें, कहते हुये जान से मारने की नियत से डंडा एवं राड से हमलाकर सिर हाथ पैर पीठ में चोटें पहुॅचा दी, वह अपना बचाव करते हुये मेडिकल तरफ भागा तो चारों ने उसका पीछा कर पकड़कर मारपीट की जिससे उसके सिर माथे में चोटें आयीं। चारों बोले कि दुबारा खबर चलाई तो गोली मारकर जान से खत्म कर देगें।
