शातिर बदमाश पर लगा एनएसए

आरक्षक को धमकाने के साथ चलाई थी गोली
जबलपुर: शातिर बदमाश तुषार सोनी उर्फ गुल्लू उर्फ कुशाग्र सोनी पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के प्रतिवेदन पर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने एनएसए के तहत कार्रवाई करते हुए वारंट जारी कर दिया जिस गढ़ा पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बदमाश ने आरक्षक को धमकाने के साथ गोली चलाई थी।
टीआई प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि तुषार सोनी उर्फ गुल्लू उर्फ कुशाग्र सोनी पिता दीपचंद सोनी 23 वर्ष निवासी देवताल रामायण मंदिर के पीछे थाना गढा का एक अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जो वर्ष 2022 से अपराध घटित किये जा रहा है।

जिसके खिलाफ हत्या का प्रयास, शासकीय कार्य मे व्यवधान उत्पन्न करना, जिला बदर का उल्लंघन करना, आम्र्स एक्ट आदि के 10 अपराध दर्ज है। सात जुलाई को लार्डगंज थाना अंतर्गत बल्देवबाम चौक में यातायात थाना मालवीय चौक मेें पदस्थ आरक्षक अनिल सिंह कौशिक को धमकाने के साथ हवाई फायर किया था। जिस पर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था।

Next Post

दोस्त आगे निकले, स्कूली बालक रास्ता भटका, पुलिस ने ढूंढ निकाला

Thu Jul 10 , 2025
जबलपुर: अधारताल स्थित निजी स्कूल गया बालक घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए। पहले तो उन्होंने अपने स्तर पर खोजबीन की लेकिन जब उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो वह थाने पहुंचे पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस कन्ट्रोलरूम स्थित डायल 100 नेट व्यूव्हर पर सूचना […]

You May Like

मनोरंजन