जबलपुर: अधारताल स्थित निजी स्कूल गया बालक घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए। पहले तो उन्होंने अपने स्तर पर खोजबीन की लेकिन जब उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो वह थाने पहुंचे पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस कन्ट्रोलरूम स्थित डायल 100 नेट व्यूव्हर पर सूचना मिलने पर तत्काल अधारताल एफआरव्ही 31 को सूचना से अवगत कराते हुये स्कूल भेजा गया।
पूछताछ के बाद सीसीटीव्ही कैमरे खंगोले गए। इसके बाद बालक को धनी की कुटिया के पास से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। पूछताछ पर बालक ने बताया कि वह बस के स्कूल आता जाता है। स्कूल से छूटने के बाद स्कूल के पीछे के गेट से निकलकर उसके पहचान के साथी जो दूसरे स्कूल में पढ़ते है के साथ खाने के लिये चला गया था, दोस्त उसे आगे छोडकर चले गये वह वहीं खडा था, रास्ता समझ नहीं आ रहा था।
