MP ATS Action: चार राज्यों में फैला संदिग्धों का जाल, अब देवबंद में कड़ियां जोड़ेगी एटीएस

भोपाल। मध्यप्रदेश एटीएस की जांच में सामने आए संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के तार अब देश के कई राज्यों तक पहुंचते नजर आ रहे हैं। जांच एजेंसी इस नेटवर्क के विस्तार, संदिग्ध संपर्कों और आर्थिक मदद के स्रोतों की गहराई से जांच कर रही है। मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके कथित तौर पर एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में होने की बात जांच में सामने आई है।

जांच के दौरान मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार से जुड़े कुछ संदिग्ध संपर्कों की जानकारी मिली है। एटीएस यह पता लगाने में जुटी है कि नेटवर्क को आर्थिक सहायता कहां से मिल रही थी और इसमें अन्य किन लोगों की भूमिका हो सकती है।

जांच के अगले चरण में एटीएस की टीम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद जाएगी, जहां गिरफ्तार आरोपी नईम अब्दुल्ला के कॉल रिकॉर्ड से जुड़े नंबरों और संपर्कों की जांच की जाएगी। वहीं भोपाल से गिरफ्तार मोहम्मद फराज उर्फ खालिद सैफुल्लाह सहित अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है।

एटीएस अब सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है, ताकि नेटवर्क की पूरी संरचना, संभावित सहयोगियों और इसके संचालन के तरीकों से जुड़ी जानकारियां सामने आ सकें।

Next Post

निर्मला भूरिया ने भाजपा कार्यालय में सुनीं कार्यकर्ताओं और आमजनों की समस्याएं 

Wed Jun 17 , 2026
भोपाल। मंत्री निर्मला भूरिया ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री भूरिया ने जनसुनवाई के दौरान कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों […]

You May Like