इंदौर को मिलीं 57 नई डायल-112 गाड़ियां

इंदौर: जिले की सड़कों पर शनिवार सुबह सायरन बजाती हुई पुलिस की नई फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल लोगों का ध्यान खींचती नजर आईं. डायल-100 के स्थान पर शुरू की गई डायल-112 सेवा के तहत इंदौर को 57 गाड़ियां मिली हैं. ये सभी वाहन डीआरपी लाइन पहुंचने से पहले शहर के मुख्य मार्गों से गुजरे, जिन्हें देखकर लोग ठिठक गए.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल में इस सेवा की शुरुआत की थी. डायल-112 को एकीकृत, स्मार्ट और बहु-एजेंसी आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवा के रूप में स्थापित किया है.

अब पुलिस (100), एम्बुलेंस (108), अग्निशमन (101), महिला हेल्पलाइन (1090), साइबर क्राइम (1930), रेल मदद (139), हाईवे एक्सीडेंट रिस्पॉन्स (1099), प्राकृतिक आपदा (1079) और महिला एवं चाइल्ड हेल्पलाइन (181, 1098) जैसी सभी सेवाएं एक ही नंबर 112 पर उपलब्ध होंगी. इन गाड़ियों में डेटा एनालिटिक्स, रीयल टाइम लोकेशन ट्रैकिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं. शहरी क्षेत्रों में महिंद्रा स्कॉर्पियो और ग्रामीण क्षेत्रों में बोलेरो नियो को तैनात किया जाएगा. डायल-112 सेवा का लक्ष्य है कि किसी भी आपात स्थिति में 15 से 20 मिनट के भीतर सहायता मौके पर पहुंचाई जा सके.

Next Post

हुकुमचंद मिल सिटी फॉरेस्ट बचाने की लोगों ने उठाई आवाज

Mon Aug 18 , 2025
इंदौर: हुकुमचंद मिल सिटी फॉरेस्ट को बचाने के लिए रविवार शाम नागरिकों ने राजवाड़ा चौक पर मानव श्रृंखला बनाई.पर्यावरण प्रेमियों ने संदेश दिया कि पेड़ बचेंगे तो इंदौर बचेगा. नागरिकों ने हाउसिंग बोर्ड के निर्माण प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि यह हरित धरोहर हजारों पक्षियों, जीव-जंतुओं का घर […]

You May Like