इंदौर: हुकुमचंद मिल सिटी फॉरेस्ट को बचाने के लिए रविवार शाम नागरिकों ने राजवाड़ा चौक पर मानव श्रृंखला बनाई.पर्यावरण प्रेमियों ने संदेश दिया कि पेड़ बचेंगे तो इंदौर बचेगा.
नागरिकों ने हाउसिंग बोर्ड के निर्माण प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि यह हरित धरोहर हजारों पक्षियों, जीव-जंतुओं का घर और शहर की आबोहवा का संरक्षक है.सभी ने मांग की कि इसे संरक्षित क्षेत्र घोषित कर यहां किसी भी तरह का निर्माण तुरंत रोका जाए. नागरिकों का संदेश था,हमें फ्लैट नहीं, ऑक्सीजन चाहिए.
