भेरुघाट में चलती कार में लगी आग, पुलिस की तत्परता से 8 लोगों की बीची जान

इंदौर: भेरुघाट क्षेत्र में रविवार रात एक इको कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया था. लेकिन मानपुर पुलिस और डायल-112 टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया. वाहन में सवार 4 महिलाओं, 3 पुरुषों और 4 बच्चों सहित 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.घटना रात करीब 9:15 बजे भगवती ढाबा के सामने हुई. इससे पहले शाम करीब 8 बजे भेरुघाट में जाम की सूचना पर डायल-112 के सैनिक करण निनामा और पायलट दीपक मीणा मौके पर पहुंचे थे और यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे.

इसी दौरान उज्जैन लौट रहे श्रद्धालुओं की इको कार (एमपी-13 सीई 3547) में अचानक आग लग गई थी. आग लगते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए सभी यात्रियों को वाहन से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और थाना मानपुर को सूचना दी. मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी महेन्द्र मकाश्रे और पुलिस बल ने अन्य वाहनों से आग बुझाने के उपकरण जुटाकर जोखिम उठाते हुए आग पर काबू पाया.

साथ ही जाम की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक को दूसरी लेन से डायवर्ट कर यातायात सुचारू किया करवाया था. घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. फरियादी की सूचना पर मानपुर थाने में आग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. मामले में एसपी ग्रामीण राजेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना टल गई है, उन्होंने कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों की सराहना की है

Next Post

पुरानी रंजिश में घर के बाहर खड़ी स्कूटी को पेट्रोल डालकर फूंकने वाला धराया

Mon Jun 22 , 2026
इंदौर:अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए एक घर के बाहर खड़ी स्कूटी में पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने महज २४ घंटे के भीतर दबोच लिया है. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और […]

You May Like