मोपेड में पांच सवारी बैठा सड़क पर फर्राटा, वीडियो वायरल, पुलिस ने जप्त की गाड़ी 

जबलपुर। मोपेड में पांच सवारी बैठा कर सड़क पर फर्राटा मारना महंगा पड़ गया, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने एक्शन लिया। और पतासाजी करते हुए चालक के घर तक पहुंच गई और वाहन को जप्त कर लिया।

शिवनगर अधारताल क्षेत्र के रहने वाले पांच लोग एक एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसटी 5667 घूमने के लिए निकले थे। वाहन चालक ने यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई।‌ न हैलमेट, न ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट थी‌, ऊपर से एक एक्टिवा में पांच लोग बैठे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसटी 5667 रूकमणी केवट के नाम पर है।

Next Post

लालच देकर 48 लाख हड़पे, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

Tue Jun 10 , 2025
जबलपुर। सम्पत्तियों का लालच देकर एक युवक से 48 लाख 40 हजार रुपए हड़प लिये गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की। पीड़ित ने अनिल जायसवाल पिता स्व. मिठाईलाल जायसवाल 34 वर्ष निवासी शक्त्ति नगर, सांई पैलेस, ने बताया कि हिमांशु दुबे उसका मित्र […]

You May Like