लालच देकर 48 लाख हड़पे, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

जबलपुर। सम्पत्तियों का लालच देकर एक युवक से 48 लाख

40 हजार रुपए हड़प लिये गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की।

पीड़ित ने अनिल जायसवाल पिता स्व. मिठाईलाल जायसवाल 34 वर्ष निवासी शक्त्ति नगर, सांई पैलेस, ने बताया कि हिमांशु दुबे उसका मित्र है, व बिल्डर का कार्य करता है उसके द्वारा प्लाट एवं ड्युप्लेक्स क्रय करने के लिए कहा गया था, जिस पर उसे उक्त प्लाट एवं ड्पलेक्स क्रय करने 48, 40, 000 रूपये की राशि विभिन्न किस्तो में दी थी, जिसे हिमांशु के द्वारा यह कहा गया था कि यदि उक्त सम्पत्ति को विक्रय नहीं करूंगा तो वह उक्त राशि वापिस कर देगा लेकिन हिमांशु के द्वारा उक्त्त राशि वापिस नहीं की गई है।

Next Post

बंदूक अड़ाकर किया अपहरण, मारपीट, अब राजीनामा का बना रहे दवाब 

Tue Jun 10 , 2025
जबलपुर। साहब…यशवंत ठाकुर एवं गोलू व अन्य के द्वारा जान से मारने की नियत से पहले बंदूक अड़ाकर मेरा अपहरण किया गया, बेसबाल के डंडे से गंभीर रूप से मारपीट कर करके जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी मैंने माढ़ोताल थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।‌ जिसके बाद […]

You May Like