दतिया: जिले में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते पहूज नदी का जलस्तर बढ़ने से भांडेर का रपटा पुल और उनाव का पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया, जिससे भांडेर-मोठ और उनाव-झांसी मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। इन मार्गों के बंद होने से क्षेत्र के करीब 60 गांवों का संपर्क टूट गया है।
झांसी से भांडेर और इंदरगढ़ को जोड़ने वाला यह मार्ग दैनिक आवागमन के लिए बेहद जरूरी है, जिससे यात्री बसें गुजरती थीं। इनके संचालन पर रोक लग गई है।भांडेर-मोठ के बीच 40 किमी लंबा चक्कर भांडेर से मोठ की ओर जाने वालों को अब चिरगांव होकर 40 किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ रहा है। इससे यात्रा का समय और खर्च दोनों बढ़ गया है।
कलेक्टर ने किया निरीक्षण, रेड अलर्ट जारी: मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने गली-नालियों की सफाई का काम तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जलभराव से हालात और न बिगड़ें
