
टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह द्वारा जिले के थाना बड़ागांव का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह के अलावा अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान लापरवाही करते पाए गए दो पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन टीकमगढ़ में अटैच करने की कार्यवाही की गई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर ,रिकॉर्ड , बलवा ड्रिल सामग्री को भी चेक किया । लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये । चैकिंग के समय थाने में नाईट एचसीएम ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक 385 सादिक खान निर्धारित यूनिफार्म नही पहने एवं ड्यूटी के समय धूम्रपान करते पाये जाने पर तथा नाईट पहरा ड्यूटी पर तैनात आरक्षक 232 रामजी पटेल उपस्थित नहीं पाए गए ऐसी स्थिति में पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने दोनों पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन टीकमगढ़ में अटैच करने की कार्यवाही को अंजाम दिया। निरीक्षण उपरांत सामने आई कमियों को सुधारने के लिए संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्र्देश दिए। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा रोजाना किसी ना किसी क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है।
