जो रूट का शतक, इंग्लैंड ने 384 के स्कोर बाद, ऑस्ट्रेलिया 166/2

सिडनी, 05 जनवरी (वार्ता) जो रूट (160) की शतकीय और हैरी ब्रूक (84) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत ने इंग्लैंड ने एशेज के पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन 384 का स्कोर खड़ा करने के बाद स्टंप्स के समय तक ऑस्ट्रेलिया के 166 रन पर दो विकेट झटक लिये।

आज यहां इंग्लैंड के कल के तीन विकेट पर 211 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में 226 के स्कोर पर इंग्लैंड का चौथा विकेट हैरी ब्रूक के रूप में गिरा। उन्हें स्कॉट बोलैंड ने स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। 229 के स्कोर पर इंग्लैंड को पांचवां झटका मिचेल स्टार्क ने कप्तान बेन स्टोक्स (शून्य) को आउट कर दिया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जेमी स्मिथ ने जो रूट के साथ पारी को संभलाने का प्रयास किया। जो रूट ने लंच से पहले 160 गेंदों में अपने टेस्ट करियर अपना 41वां शतक पूरा किया। उन्होंने 242 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 160 रनों की पारी खेली। 75वें ओवर में मार्नस लाबुशेन ने जेमी स्मिथ (46) को अपना शिकार बना लिया। विल जैक्स (27) रन बनाकर आउट हुये। 98वें ओवर में माइकल नीसर ने जॉश टंग (शॅन्य) को बोल्ड कर 384 के स्कोर पर इंग्लैंड की पहली पारी का अंत कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नीसर ने चार विकेट लिये। मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड को दो-दो विकेट मिले। कैमरन ग्रीन और मार्नस लाबुशेन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रैविस हेड और जेक वेदरॉल्ड की जोड़ी ने अच्छु शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। 13वें ओवर में बेन स्टोक्स ने जेक वेदरॉल्ड (21) को आउटकर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। 31वें ओवर में स्टोक्स ने मार्नस लाबुशेन (48) का शिकार कर इंग्लैंड की झोली में दूसरा विकेट डाल दिया। दिन का खेल समाप्त होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 166 रन बना लिये है और ट्रैविड हेड (नाबाद 91) और माइकल नीसर (नाबाद एक) क्रीज पर मौजूद थे। ऑस्ट्रेलिया अभी भी इंग्लैंड के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 218 रन पीछे है।

 

 

 

Next Post

हमीदिया गुरुद्वारे में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गुरु गोविंद सिंह प्रकाश पर्व

Mon Jan 5 , 2026
भोपाल: सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व भोपाल स्थित हमीदिया गुरुद्वारे में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारे को आकर्षक रूप से सजाया गया और सुबह से ही श्रद्धालुओं की उपस्थिति बनी रही।कार्यक्रम की शुरुआत शब्द-कीर्तन और गुरबाणी […]

You May Like