हमीदिया गुरुद्वारे में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गुरु गोविंद सिंह प्रकाश पर्व

भोपाल: सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व भोपाल स्थित हमीदिया गुरुद्वारे में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारे को आकर्षक रूप से सजाया गया और सुबह से ही श्रद्धालुओं की उपस्थिति बनी रही।कार्यक्रम की शुरुआत शब्द-कीर्तन और गुरबाणी पाठ से हुई, जिसमें संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कीर्तन के माध्यम से गुरु गोविंद सिंह जी के त्याग, शौर्य और मानवता के संदेशों का स्मरण किया गया।प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारे में अरदास के पश्चात गुरु का लंगर आयोजित किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने गुरु गोविंद सिंह के आदर्शों पर चलने और समाज में भाईचारे व सेवा भाव को अपनाने का आह्वान किया।

Next Post

सर्दियों में बढ़ता मानव-वन्यजीव संघर्ष बना चिंता का विषय, विशेषज्ञों ने बताए कारण

Mon Jan 5 , 2026
कॉर्बेट पार्क, रामनगर,05जनवरी(वार्ता) उत्तराखंड समेत तराई-कुमाऊं क्षेत्र में लगातार सामने आ रही मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। खासतौर पर शीत ऋतु के दौरान बाघ और गुलदार के हमलों की घटनाओं में इजाफा देखा जा रहा है,इस विषय पर वन्यजीव विशेषज्ञ संजय छिम्वाल और […]

You May Like