आलमपुर नगर परिषद के स्टोर रूम सील

भिंड: आलमपुर नगर परिषद के स्टोर रूम में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद नगर परिषद के चारों कमरे सील कर दिए गए हैं। सीएमओ अतुल रावत ने स्टॉक रजिस्टर भी जब्त कर लिया है। जांच पूरी होने तक नए सामान की खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।सीएमओ अतुल रावत को स्टोर रूम में लाइट, डीजल, लकड़ी और अन्य सामान की खरीद-फरोख्त में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं।

इन शिकायतों के आधार पर ही यह कार्रवाई की गई है। सीएमओ रावत ने बताया कि जब्त किए गए स्टॉक रजिस्टर से पहले पूरे सामान का मिलान किया जाएगा। इसके लिए एक जांच दल का गठन किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही नए सामान की खरीद-फरोख्त की जाएगी। जांच दल को सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।
जांच के लिए बनी टीम
जांच दल में आलमपुर नगर परिषद के उपयंत्री धर्मेंद्र पटेल, एआरआई दिलीप वर्मा और दबोह नगर परिषद के उपयंत्री हरिप्रताप कुशवाह को शामिल किया गया है। यह दल स्टोर रूम में पाई अनियमितताओं की जांच करेगा

Next Post

चेकिंग से बचने बेकाबू इनोवा ने मचाया तांडव, बैरिकेड तोड़े, ड्यूटी पर तैनात जवान को कुचला

Fri Jan 16 , 2026
इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में रात के वक्त तेज रफ्तार और लापरवाही का खतरनाक नजारा सामने आया जब पुलिस चेकिंग से बचने की कोशिश में एक इनोवा चालक ने न सिर्फ सड़क पर लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ डाले, बल्कि ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस जवान को टक्कर मारकर घायल कर […]

You May Like