ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी का बयान, ईरान के खिलाफ ‘आवश्यक और आनुपातिक रक्षात्मक कार्रवाई’ को तैयार

लंदन, 02 मार्च (शिन्हुआ) ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के बीच कहा है कि वे ईरान के खिलाफ ‘आवश्यक और आनुपातिक रक्षात्मक कार्रवाई’ के लिए तैयार हैं।

तीनों देशों की ओर से रविवार को जारी संयुक्त बयान में कहा गया, “ हम क्षेत्र में अपने और अपने सहयोगियों के हितों की रक्षा के लिए कदम उठाएंगे, जिसमें आवश्यक और आनुपातिक रक्षात्मक कार्रवाई सक्षम करना शामिल हो सकता है, ताकि ईरान की मिसाइल और ड्रोन दागने की क्षमता को उनके स्रोत पर नष्ट किया जा सके। ”

बयान में कहा गया कि इस मुद्दे पर तीनों देश अमेरिका और क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेंगे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि ब्रिटेन ने अमेरिकी अनुरोध स्वीकार करते हुए अपने ठिकानों के उपयोग की अनुमति ‘विशिष्ट और सीमित रक्षात्मक उद्देश्य’ के लिए दी है।

श्री स्टारमर ने कहा, “ खाड़ी क्षेत्र में हमारे साझेदारों ने हमसे उनकी रक्षा के लिए और अधिक करने का आग्रह किया है। समन्वित रक्षात्मक अभियानों के तहत ब्रिटेन के जेट विमान पहले से ही हवा में हैं और उन्होंने ईरानी हमलों को सफलतापूर्वक रोका है। ”

उन्होंने कहा कि खतरे को रोकने का एकमात्र तरीका मिसाइलों को उनके स्रोत पर नष्ट करना है, चाहे वे भंडारण डिपो में हों या लॉन्चर पर। उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्रिटेन ईरान पर प्रारंभिक हमलों में शामिल नहीं था और अब भी किसी आक्रामक सैन्य कार्रवाई में शामिल नहीं होगा।

 

Next Post

पश्चिम एशिया संकट के कारण कच्चे तेल की कीमत 10 प्रतिशत बढ़ी

Mon Mar 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 मार्च (वार्ता) पश्चिम एशिया में गहराये भू-राजनैतिक संकट के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोमवार को कच्चा तेल 10 प्रतिशत महंगा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 मार्च का लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 10.3 प्रतिशत चढ़कर 80.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी क्रूड का […]

You May Like

मनोरंजन