रामवन बसन्तोत्सव मेले में वंदना मिश्रा के अवधी लोकगीतों ने बांधा समां

सतना। लोक कला और ग्राम्य संस्कृति को समेटे रामपुर बघेलान के प्रसिद्ध स्थल रामवन में आयोजित हो रहे पांच दिवसीय बसन्तोत्सव मेले में चौथे दिन ख्याति प्राप्त अवधी लोक गायिका श्रीमती वंदना मिश्रा लखनऊ के लोकगीतों की धूम रही। आयोजन के चौथे दिन 10 टीमों के खिलाडियों के बीच कबड्डी के शानदार मैच हुए। सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्यातिथ्य एवं महापौर योगेश ताम्रकार की अध्यक्षता में किया गया।

रामवन के बसन्तोत्सव मेले में अवधी लोक गायिका वंदना मिश्रा की प्रस्तुतियों ने दर्शकों-श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। रामवन मेले में 10 टीमों के मध्य कबड्डी की प्रतियोगितायें हुई। राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि ग्राम्य जीवन और लोक संस्कृति हमारी पहचान और क्षेत्र के प्राण होते हैं। लोकगीत और लोक नृत्य के माध्यम से उत्साह, उमंग और ऊर्जा के भाव जागृत होते हैं। उन्होंने कहा कि रामवन ने पर्यटन और धर्म स्थल के साथ ही मध्यप्रदेश में अलग पहचान बना ली है। रामवन विंध्य का गौरव के रूप में निखर रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह, जनपद सदस्य सुखीनंद, पूर्व जनपद बाबूलाल सिंह, चन्द्रभूषण तिवारी, एसडीएम बीके मिश्रा, तहसीलदार सुजीत नागेश, मतहा की सरपंच मनीषा सिंह भी उपस्थित रहे।

Next Post

स्पेस टेक नीति लागू करने में हम देश में सबसे अव्वल :सीएम डॉ यादव

Tue Jan 27 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 15 जनवरी को मध्यप्रदेश में हुई एआई कॉन्फ्रेंस ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए। इस कॉन्फ्रेंस के जरिए बड़े-बड़े नामी संस्थान हमसे जुड़े हैं। हमारी सरकार एआई को नए विजन के साथ लागू करेगी। इससे प्रदेश में प्रशासनिक क्षमता बढ़ेगी। […]

You May Like