नानी से बिछड़ी 7 साल की बच्ची को चंद घंटों में पुलिस ने खोजा

इंदौर: भीड़भाड़ वाले रानीपुरा इलाके में नानी से बिछड़ गई 7 साल की मासूम बच्ची को इंदौर पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत महज कुछ घंटों में सुरक्षित खोज निकाला. बच्ची को उसके पिता और मामा को सौंप दिया. इससे परिवार के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई.पंढरीनाथ थाना प्रभारी अजय राजौरिया ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपुरा में मंगलवार सुबह खरीदारी करने आई एक 7 वर्षीय बच्ची अपनी नानी से भीड़ में बिछड़ गई.

बालिका सृष्टि, उम्र 7 वर्ष, निवासी ग्राम कोकरिया मंसूरमी, जिला अशोकनगर, अपनी नानी के साथ सुबह करीब 11 बजे रानीपुरा क्षेत्र में बाजार आई थी. अधिक भीड़ होने के कारण बच्ची नानी से बिछड़ गई, जिसके बाद परिजन घबरा गए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई. बालिका की गुमशुदगी की सूचना थाना पंढरीनाथ की सीआई सेल के आरक्षक जितेंद्र यादव को प्राप्त हुई.
सूचना मिलते ही उन्होंने बिना देर किए अपनी बीट में तैनात आरक्षक दुर्गेश और आरक्षक सुरेंद्र को साथ लेकर बच्ची की तलाश शुरू की. पुलिस टीम ने बच्ची की फोटो के आधार पर रानीपुरा और आसपास के इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया. लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता मिली और शाम करीब 7 बजे बच्ची को सुरक्षित खोज लिया गया. बालिका को थाना पंढरीनाथ लाया गया, जहां उसके पिता बादल और मामा रंजीत को सूचना देकर बुलाया, मासूम को सुरक्षित देखकर परिजन भावुक हो गए और उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए.

Next Post

अब फ्रीगंज ओवरब्रिज के नीचे नगर निगम करेगा पाइपलाइन शिफ्ट

Wed Jan 7 , 2026
उज्जैन:फ्रीगंज ओवरब्रिज के समीप बनाए जा रहे नए फोरलेन ब्रिज के निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है. रेलवे ने अपने हिस्से का काम पूरा करते हुए फुटओवर ब्रिज को पूरी तरह हटा दिया है. अब सेतु विकास निगम द्वारा शेष पेंडिंग कार्यों के लिए […]

You May Like