
जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत चौधरी मोहल्ला में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर एवं नगदी पार कर दी।
पुलिस ने बताया कि अंकुश नंदेसरिया 30 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि परिवार सहित तारादेही बमनोदा रिश्तेदार में शादी समारोह में गया था। जब घर वापस आकर बाउण्ड्री में लगे गेट का ताला खोलकर जाकर देखा तो मकान के दरवाजे में लगा ताला टूटा था अंदर जाकर देखा कमरों में रखी आलमारियों के लॉक टूटे थे मॉ कल्पना नंदेसरिया की आलमारी में रखे सोने का 1 मंगलसूत्र, 2 जोड़ी झाले, 4 अंगूठी, चांदी की 5 जोड़ी पायल, नगदी 1 लाख रूपये गायब थे कोई अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी सहित चोरी कर ले गया है।
