5 हजार की रिश्वत लेते बीआरसी रंगे हाथ गिरफ्तार

इंदौर। लोकायुक्त इंदौर की टीम ने बड़वानी जिले के निवाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसी) महेंद्र सिंह राठौर को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई डीआईजी मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में की गई।

शिकायतकर्ता प्राथमिक शिक्षक जितेंद्र सोनी ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी कि स्कूल में बालिका शौचालय मरम्मत कार्य के पूर्णता प्रमाण-पत्र के एवज में बीआरसी राठौर और सब इंजीनियर अश्विन डागर द्वारा 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है।

शिकायत सत्यापन के बाद बुधवार को ट्रैप कार्रवाई की गई। आरोपी राठौर ने राजपुर स्थित एसबीआई एटीएम के पास आवेदक से रिश्वत राशि ली, तभी मौके पर मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। मामले में सब इंजीनियर डागर की भूमिका भी सामने आई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

इंदौर संभागायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच अभियान शुरू

Wed Mar 18 , 2026
इंदौर। संभागायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनज़र इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और […]

You May Like