पुलिस थाना परिसर में जिला कलेक्टर तो कृषि मंडी प्रांगण में बनेगा भव्य चिकित्सालय भवन

पांढुरना: जिला बने दो वर्षों का लंबा समय बीतने के बाद भी कलेक्ट्रेट सहित कई महत्वपूर्ण कार्यालयों के भवन के लिए जगह तक चिन्हिंत नहीं करा पाए,लेकिन जिला कलेक्टर के रूप में नीरज वशिष्ठ द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद से ही इनके द्वारा किए गए कार्य अब धरातल पर साकार होते दिखाई देने लगे है।
हनुमान लोक का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में
इस नवगठित जिले वासियों की मंशा के विपरीत नगर से दूर अमरावती रोड पर प्रस्तावित जिला कलेक्टर कार्यालय भवन बनाने को लेकर जागरूक लोगों तथा विपक्षी राजनीतिक दल कांग्रेस द्वारा किए गए उग्र आंदोलन के बाद अंततः इस नवगठित जिले की व्यवस्था को पटरी पर लाने की जिम्मेदारी नीरज वशिष्ठ को सौंप इन्हें पांढुरना जिला कलेक्टर के रूप में भेजा गया। जिला कलेक्टर नीरज वशिष्ठ द्वारा जिलेवासियों की भावनाओं को समझते हुए प्रदेश के उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर ही पांढुरना जिले के जामसावली में हनुमान लोक का निर्माण कार्य तेजी से कराया जो अब अंतिम चरणों में है जो इसी माह की 25 मार्च को ही पूरा हो जाएंगा।
श्री वशिष्ठ बखूबी निभा रहे जिले की जिम्मेदारी
श्री वशिष्ठ द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद ही यहां की व्यवस्था संभालने का कार्य इन्होंने बखूबी निभाया,जिसके सार्थक परिणाम अब जिलेवासियों को भी दिखाई देने लगी है,जिला कलेक्टर कार्यालय भवन नगर के बीचों बीच ही बनाए जाने की जिलेवासियों के मांग के अनुरूप ही जिला कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा नगर के पुलिस थाना प्रांगण में ही जिले कलेक्टर कार्यालय के भवन के लिए जगह चिन्हित कर सरकार से इसकी विधिवत स्वीकृति भी दिला दी,अब यहां शीघ्र ही भव्य जिला कलेक्टर कार्यालय भवन बनेंगा। इस बात को लेकर पूरे जिले वासियों में हर्ष का वातावरण बना हुआ है।
कृषि मंडी प्रांगण में बनेगा 200 बिस्तरों का भव्य चिकित्सालय भवन
जिला कलेक्टर कार्यालय में पत्रकारों से औपचारिक चर्चा में जिला कलेक्टर नीरज वशिष्ठ द्वारा बताया कि नगर के पुलिस थाना परिसर में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाजू में ही जिला कलेक्टर कार्यालय भवन बनेंगा,इसी तरह जिला कलेक्टर के मंशा के अनुरूप बीमार व्यक्तियों को त्वरित उपचार मिल सकें,इसके लिए मरीजों तथा इनके परिजनों को कहीं भी दूर ना जाना पड़े इसलिए नगर के बीचों बीच ही कृषि उपज मंडी कार्यालय परिसर में ही 200 बिस्तरों का भव्य चिकित्सालय भवन बनेंगा,जिसकी भी सभी प्रक्रिया पूर्ण हों गई है शीघ्र ही इस कृषि उपज मंडी भवन को यहां से हटाकर इस जगह पर चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा इस चिकित्सालय भवन का मुख्य द्वार रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित दुर्गा माता मंदिर की और रहेंगा। और वर्तमान में संचालित कृषि उपज मंडी को यहां से हटाकर अमरावती मार्ग पर स्थित कलमगांव के पास स्थित मंडी प्रांगण में ही संचालित की जाएंगी।
लिंगायत मठ की भूमि पर बनेंगे अधिकारियों के बंगले
वहीं नगर के अमरावती मार्ग पर स्थित लिंगायत मठ द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय भवन के लिए दान में दी गई पांच एकड़ भूमि पर अब जिला कलेक्टर,जिला पुलिस अधीक्षक ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों के रहने के लिए शासकीय आवास बनाए जाएंगेे।
रेस्ट हाउस में बनेगा जिला पंचायत का कार्यालय
इसी प्रकार वर्तमान में जिस स्थान पर लोक निर्माण विभाग का रेस्ट हाऊस है, इसी स्थान पर जिला पंचायत का भव्य कार्यालय बनेगा,वहीं लोक निर्माण का रेस्ट हाऊस मोरडोंगरी के पास स्थित शासकीय भूमि पर बनाया जाएंगा। इसी प्रकार वर्तमान में जिस स्थान पर नगर पालिका कार्यालय भवन संचालित हो रहा है,यह क्षेत्र व्यापारी दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण है,इसलिए यहां पर नपा का व्यवसायिक कॉम्पलेक्स भवन बनाया जाएगा जिससे नगर पालिका को बहुत अधिक आय अर्जित होंगी,और नगर पालिका कार्यालय भवन के लिए नगर में ही उपयुक्त जगह चिन्हित की जा रहीं है। जिसका भी शीघ्र ही चयन किया जाएंगा।
नगर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने बनाई जा रहीं योजना 000
जिला कलेक्टर श्री वशिष्ठ नगर की यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रूप से संचालित कराने को लेकर प्रयासरत है,वहीं इसमें सबसे बडी समस्या अमरावती,भोपाल,नागपुर मार्ग की और से आने जाने वाले वाहनों को नगर के मध्य से होकर गुजरने के कारण ही नगर की यातायात व्यवस्था अस्त व्यस्त होती देख इन्होंने इन मार्गों की और आने जाने वाले वाहनों को नगर के बाहर से ही आने-जाने के लिए उपयुक्त रास्ते बनाने विशेष ध्यान देकर इस कार्य को भी जल्द ही मृर्त रूप देंने की योजना बना रहें है।

Next Post

जल संसाधन बनाम जल निगम: पाइप लाइन डालने पर बढ़ा विवाद, संविदाकार पर केस दर्ज

Wed Mar 18 , 2026
सीधी: पाइप लाईन डालने के कार्य में हुई लापरवाही से नहर क्षतिग्रस्त हो रही है। नल-जल योजना के संविदाकार ने बाणसागर परियोजना की सिहावल नहर उप संभाग रामपुर नैकिन के शिकारगंज डिस्ट्रीब्यूटरी की नहर को बिना अनुमति अवैध रूप से क्षतिग्रस्त करने की पुलिस में शिकायत हुई है।थाना रामपुर नैकिन […]

You May Like