चितरंगी: जनपद पंचायत चितरंगी में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सरपंचों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री राधा सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि चितरंगी जनपद के समग्र विकास के लिए शासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने विशेष रूप से जल संरक्षण और ग्रामीण विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिपं सीईओ जगदीश कुमार गोमे ने सरपंचों से सीधे संवाद कर क्षेत्र में व्याप्त जल संकट एवं अन्य ग्रामीण समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में अतिरिक्त सीईओ अरविंद कुमार डामोर, जपं सीईओ चितरंगी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
