भारत के पहले 500 मेगावाट के पीएफबीआर ने कलपक्कम में क्रिटिकैलिटी हासिल की: मोदी

चेन्नई, (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात घोषणा करते हुए कहा कि भारत के द्वितीय पीढ़ी के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को गति देने वाली एक ऐतिहासिक घटना में कलपक्कम में स्थित स्वदेशी 500 मेगावाट के प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (पीएफबीआर) ने क्रिटिकैलिटी हासिल कर ली। क्रिटिकैलिटी क्षमता से तात्पर्य रिएक्टर की नियंत्रित श्रृंखला अभिक्रिया से है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा: “आज, भारत ने अपने नागरिक परमाणु यात्रा में एक निर्णायक कदम उठाया है, अपने परमाणु कार्यक्रम के दूसरे चरण को आगे बढ़ाया है। स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित कलपक्कम स्थित पीएफबीआर ने क्रिटिकैलिटी हासिल कर ली है।”

उन्हाेंने कहा कि स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने कलपक्कम में क्रिटिकैलिटी हासिल कर ली है। यह उन्नत रिएक्टर, अब खपत से अधिक ईंधन उत्पादन करने में सक्षम है जो हमारी वैज्ञानिक क्षमता की गहराई और इंजीनियरिंग कौशल की ताकत को दर्शाता है। यह कार्यक्रम के तीसरे चरण में हमारे विशाल थोरियम भंडार का दोहन करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। भारत के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण है। हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई।”

Next Post

असम में सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार और विकास की कमी, खरगे ने केंद्र-राज्य सरकार पर लगाया आरोप

Tue Apr 7 , 2026
नयी दिल्ली (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र एवं असम सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में राज्य में सांप्रदायिकता फैलाने का काम हो रहा है जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जनता को “सब कुछ ठीक” […]

You May Like