कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोग घायल

भिंड: एनएच-719 पर मेहगांव कस्बे में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक कार ने देर रात को बाइक को टक्कर मार दी। इससे सवार दो लोग घायल हो गए। इनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार नीरज उम्र 24 साल पुत्र गब्बर सिंह नरवरिया निवासी कल्याणपुरा अपने दोस्त ऋतिक पुत्र होम सिंह के साथ भिंड आए हुए थे। भिंड से वह अपने गांव जा रहे थे, तभी रास्ते में रात 10:30 बजे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो यहां तेज रफ्तार में आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों लोग गंभीर उसे घायल हो गए।

Next Post

जूनी क्षेत्र की सड़क का काम चल रहा धीमी गति से व्यापारी हो रहे परेशान

Wed May 14 , 2025
इंदौर:जूनी क्षेत्र में आधा किलो मीटर बन रही सड़क के निर्माण में अब तक दो वर्ष लग चुके हैं, फिर भी अभी तक कार्य पूरा नहीं हो सका. कार्य से उठने वाली समस्याओं को लेकर पिछले कई महिनों से नवभारत में ख़बरें प्रमुखता से प्रकाशित की जा रही है और […]

You May Like