मुलताई-खेड़ली बाजार रोड पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, चालक की मौके पर ही मौत

मुलताई। मुलताई खेड़ली बाजार रोड पर ग्राम महतपुर पंखा के पास सोमवार की रात 9 बजे पंचर खड़े ट्रक से एक बाइक टकरा गईं, जिससे बाइक चालक की मौत हो गईं।बताया जाता है ग्राम महतपुर पंखा के पास बरई घाट में आगे एक ट्रक पंचर खड़ा था। इस दौरान ग्राम

लीलाझर निवासी ओमकार पिता रामचन्द्र देशमुख उम्र 59 वर्ष अपनी बेटी को उसके ससुराल बरई छोड़कर महतपुर होते हुए अपने गांव लीलाझर लौट रहे थे। जो कि सड़क किनारे खड़े पंचर ट्रक से बाइक सहित टकरा गए, घटना में ओमकार देशमुख गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गईं। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया,जहां डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Next Post

सीएम डॉ यादव कुलैथ में कल कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ

Tue Feb 17 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कृषक कल्याण वर्ष के पहले राज्य स्तरीय विशाल एवं भव्य किसान सम्मेलन 18 फरवरी बुधवार को ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ में शुभारंभ करेंगे। वे 87.86 करोड़ रुपए लागत के 41 विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। किसान सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र […]

You May Like