
अनूपपुर, मध्य प्रदेश के अनूपपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत जमुडी के डिडवापानी गांव से लगे जंगल में क्लच वायर से फंदा लगाकर जंगली सूअर का शिकार करने के चार शिकारियों को जंगली सुअर का मांस,क्लच वायर का फंदा सहित जप्त कर वन अपराध के तहत गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी अनूपपुर स्वर्ण गौरव सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मुखविर की सूचना पर वन विभाग का दल गठित कर जंगली सूअर के शिकार के मामले में कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुडी के डिडवापानी गांव के कनेरीगढ के पास 55 वर्षीय नईहर साय पुत्र बालेश्वर उराव के घर में तलाशी में वन्यप्राणी जंगली सूअर का पका हुआ मांस एवं 25 नग क्लच वायर के फंदे बरामद किए गए पूछताछ पर आरोपी नईहर साय ने बताया कि वह कुछ लोगों के साथ वन अधिकार प्राप्त भूमि से लगे अनूपपुर वन बीट के कनेरीगढ़ में लकड़ी के खम्बो में क्लच वायर का फंदा बनाकर जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाया रहा जिसमें एक जंगली सूअर पकड़ा उसे लाकर काट पीट कर खाने के लिए पकाया है। आरोपित की निशानदेही डांग जिनी के द्वारा परीक्षण पर 31 वर्षीय पुत्र संतोष, 38 वर्षीय गणेश एक्का एवं 52 वर्षीय नरेश एक्का सभी निवासी ग्राम डिडवापानी थाना के पास से जंगली सूअर का मांस एवं अन्य सामग्री जप्त कर वन अपराध पर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की संशोधित धारा 2(16) 9,39,48,48(क) एवं 49 के तहत वन अपराध दर्ज कर चारों शिकारियों को न्यायालय मे प्रस्तुत किया जहां से सभी चार शिकारियों को जिला जेल भेज दिया गया।
कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक अनूपपुर विजय कुमार सोनवानी,डांग स्टार्ट प्रभारी शहडोल राज कमल पयासी,वनरक्षक अभय द्विवेदी, हरिनारायण पटेल, नर्मदा पटेल, रामेश्वर पटेल,राजीव पटेल, सुरक्षा श्रमिक प्रेम सिंह एवं चंदू सिंह की शामिल रहें।
