बाजार में फैल रही आम की सुगंध, ग्राहकों की बढ़ी डिमांड

रायसेन:बाजार में इन दिनों हर तरफ फल की दुकानों और ठेलों पर आम की बहार है। पड़ोसी राज्य यूपी,महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में इस मर्तबा आम की फसल अच्छी पैदा हुई है। इन सभी जगह से आम यहां पहुंच रहा है। मंडी में इन दिनों अच्छी संख्या में आम की गाड़ी पहुंच रही हैं और माल अधिक होने से भाव में नरमी बनी हुई है। फल विक्रेताओं की मानें तो कुछ दिन दन आम के भाव स्थिर रहेंगे और फिर बढ़ सकते हैं।

बाजार में अभी दशहरी ,देशी आम छाया हुआ है। है। इससे पहले लंगड़ा बनारसी और कलमी समेत अन्य किस्मों के आम बाजार में आए थे, जिनके भाव 60 से 80 रुपए प्रति किलो बने हुए थे। फल व्यापारी असलम राइन लीला सोनी ने बताया बाजार में बीते दो सप्ताह से दशहरी आम की आवक बढ़ी है। इससे पहले बादाम, लंगड़ा बनारसी आम बाजार का राजा बना हुआ था।

बाजार में शुरुआत में दशहरी हरा आम आया, जिसे देख ग्राहक खरीदने में कतरा रहे थे, लेकिन अभी मंडी में अच्छा आम आ रहा है और दशहरी का शुरुआत में छोटा साइज था।लेकिन अब बड़ा आम मिल रहा है। छोटे आम की वजह समय से पहले फल को तोड़ लेना बताया जा रहा है।इस बार अच्छी पैदावार होने से फलों के राजा आम के दाम पिछले साल की तुलना में कम है।

वर्तमान में दशहरी के साथ नीलम, लंगड़ा बनारसी नीलम तोतापरी, कलमी और चौसा किस्म के आम की बंपर आवक हो रही है। ऐसे में दशहरी, कलमी, तोतापरी, चौसा, लंगड़ा सहित अन्य आम के दाम कम हैं। फल विक्रेताओं ने बताया आम की आवक अगस्त तक रहती है। बाजार में दशहरी, कलमी, तोतापरी और चौसा व लंगड़ा,सिंदूरी ,देशी संग्रामपुर की आमन आम का भाव 50 से 60 रुपए और 80 रुपये प्रति किलो तक रहे। थोड़ा अच्छा और बड़े साइज के आम की कीमत करीब 5 से 10 रुपए और बढ़ जाती है। इस समय बाजार में दशहरी आम की बंपर आवक हो रही है।
हाईवे पर भी सजी दुकान 
आम की दुकान प हाईवे पर गंजबाजार जिला उधोग एवं व्यापार केंद्र बाजार सांची रोड पर भी सजी हुई है। आसपास भी हाथ ठेलों और बाजार में फुटपाथ पर भीआम की दुकानें सजी हुई है।

Next Post

छत्तीसगढ में संयुक्त बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड, दो महिला नक्सली ढेर

Thu Jun 26 , 2025
नारायणपुर 26 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में बुधवार देर रात से डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) संयुक्त बल के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ में दो महिला माओवादी मारी गयी और उनके शव बरामद किए गए है। मुठभेड़ स्थल से 315 बोर राइफल और अन्य हथियार भी […]

You May Like