पतियों की प्रताडऩा से तंग आ गई पत्नियां, दर्ज हुईं दो एफआईआर

जबलपुर: पतियों, सास की प्रताडऩा से दो पत्नियां तंग आ गई । सिहोरा एवं मझोली थाने में प्रताडऩा की दो एफआईआर दर्ज हुई है।सिहोरा पुलिस ने बताया कि श्रीमति शक्ति तिवारी 31 वर्ष कंकाली मोहल्ला सिहोरा ने शिकायत की कि उसकी शादी 22 मई 2013 में मुकेश तिवारी निवासी सरसवाही जिला कटनी के साथ रीतिरिवाज से हुई थी। जिससे उसके 2 बच्चे हैं, शादी के लगभग 5-6 माह बाद से ही पति घरेलू बातों को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित करने लगा, उसके माता पिता ने पति को समझाया लेकिन सुधार नहीं आया।

इसी प्रकार मझोली थाने में श्रीमति निधि शुक्ला 24 वर्ष निवासी नया गॉव मझोली ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी शादी ग्राम बिछिया जिला कटनी निवासी नवनीत गर्ग से मई 2023 को रीतिरिवाज से हुई थी। शादी में सामर्थ्य अनुसार जेवर एवं गृहस्थी का सामान दिया था। शादी के अगले दिन है सास पुष्पा बाई गर्ग शादी में कम दहेज मिलने का ताना देकर प्रताडित करने लगी, धीरे धीरे पति एवं सास और ज्यादा प्रताडित करने लगे है।

Next Post

स्टेशन परिसर में बाइक में लगी आग

Tue Jan 20 , 2026
बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नो पार्किंग जोन में खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) द्वारा बाइक पर जैमर लॉक लगाए जाने से नाराज युवक ने सोमवार शाम को कथित तौर […]

You May Like