​विदिशा के श्रेयांस जैन का लंदन में डंका: ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में हुए सम्मानित

विदिशा: विदिशा की माटी के लाल श्रेयांस जैन को ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान एशियन बिजनेस काउंसिल द्वारा लंदन में श्रेष्ठ वेजिटेरियन एवं वीगन रेस्टोरेंट का सफल संचालन करने के लिए प्रदान किया गया.श्रेयांस जैन लंदन में नमस्ते होलबोर्न नाम से शुद्ध शाकाहारी भारतीय रेस्टोरेंट का संचालन कर रहे हैं, जो वहां भारतीय संस्कृति और शाकाहारी भोजन को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

यह पुरस्कार आयरलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री बैरोनेस फोस्टर और उत्तरी आयरलैंड के शिक्षा मंत्री पीटर जेम्स वेयर द्वारा प्रदान किया गया. कार्यक्रम में जर्सी के पूर्व मुख्यमंत्री जॉन ले फोंड्रे, यूके एबीसी के चेयरमैन कोबर्न कुटे, वाइस प्रेसिडेंट सुदीप साकल्ले सहित कई सांसद और प्रमुख व्यावसायिक नेता भी मौजूद रहे. सम्मान प्राप्त करने के बाद श्रेयांस जैन ने कहा कि यह केवल उनका नहीं बल्कि हर भारतीय का सम्मान है. उन्होंने कहा कि यह भारत की संस्कृति और शाकाहारी परंपरा का सम्मान है.

Next Post

समझाने गए युवक से की मारपीट, सिर पर मारा सीमेंट ब्लॉक

Sun Mar 8 , 2026
इंदौर:एरोड्रम थाना क्षेत्र में विवाद सुलझाने की कोशिश करना एक युवक को भारी पड़ गया. बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी और सीमेंट के ब्लॉक से सिर पर हमला कर घायल कर दिया.थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी ने बताया कि 19 वर्षीय फरियादी अनुज कुमार तिवारी […]

You May Like