दो युवकों ने लगाई फांसी

जबलपुर: गोसलपुर एवं पाटन में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।गोसलपुर पुलिस के मुताबिक धमकी निवासी कमलेश कोल 35 ने गांव की तलैया की मेड़ मेें आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।

इसी प्रकार पाटन पुलिस ने बताया कि जमुनिया सकरा निवासी आनंद गौंड़ 23 वर्ष ने उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब उसके परिजन श्रावण सोमवार एवं नागपंचमी त्यौहार के चलते घर के पास ही शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम में शंकर जी बनाने गये थे।

Next Post

कार की टक्कर से दो घायल

Tue Aug 18 , 2026
जबलपुर : कटंगी दमोह रोड ग्राम जमुनिया के पास सोमवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया । वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया । पुलिस के मुताबिक जमुना प्रसाद धुर्वे 29 वर्ष निवासी काला […]

You May Like

मनोरंजन