कार की टक्कर से दो घायल

जबलपुर : कटंगी दमोह रोड ग्राम जमुनिया के पास सोमवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया । वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया ।
पुलिस के मुताबिक जमुना प्रसाद धुर्वे 29 वर्ष निवासी काला डूमर पनागर ने सूचना दी कि वह अपनी मोटर सायकिल में रिश्तेदार किशन को बैठाकर एवं दूसरी मोटर सायकिल में रिश्तेदार संतोष मरावी, कमलेश नंदा निवासी काला डूमर बैठकर ग्राम काला डूमर से गुबरा जा रहे थे कटंगी दमोह रोड ग्राम जमुनिया के आगे पहुंचे दोपहर 2-30 बजे कटंगी की ओर से आ रही इंडिका कार क्रमांक एमपी 20 सीबी 0559 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये संतोष मरावी की मोटर सायकिल मे टक्कर मार दिया जिससे दोनों गिर गये दोनों को चोटें आ गई। कार चालक गुबरा की ओर भाग गया।

Next Post

एसबीसी चुनाव: एलिमिनेशन राउंड में 62 प्रत्याशी बाहर

Tue Aug 18 , 2026
जबलपुर:मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव- 2026 की मतगणना के दूसरे चरण में एलिमिनेशन राउंड का आठवां दिन पूरा हो गया है। हाई पावर्ड इलेक्शन कमेटी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज एलिमिनेट हुए चार प्रत्याशियों में दुर्गिका सिंह चौहान (जबलपुर), एशिया ऋतु जैन (सागर), राज बहोरण सिंह […]

You May Like

मनोरंजन