मछली पकड़ने की बात पर युवक पीटा

इंदौर. बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम अलवासा स्थित तालाब में मछली पकड़ने की बात पर विवाद हो गया. 40 वर्षीय फरियादी बाबूलाल गोड ने पुलिस को बताया कि तालाब में कुछ लोग मछली पकड़ रहे थे. उसने उनसे पूछा कि वे यहां मछली क्यों पकड़ रहे हैं, क्योंकि तालाब की मछलियां उनकी हैं.

इस पर लोगों ने राकेश के कहने पर मछली पकड़ने की बात कही. बाबूलाल ने राकेश से फोन पर बात की तो वह विवाद करने लगा. कुछ देर बाद राकेश का बेटा हेमंत तालाब पर पहुंचा और गाली देने लगा. बाबूलाल ने गाली देने से मना किया तो हेमंत ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की. पुलिस ने महेश, हेमंत और अमन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

हैदराबाद में भारत समिट का दूसरा संस्करण, 70 देशों के 1000 प्रतिनिधि होंगे शामिल

Tue Nov 10 , 2026
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत समिट के दूसरे संस्करण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 और 14 नवंबर 2026 को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें करीब 70 देशों के 1,000 प्रतिनिधियों […]

You May Like