रेलवे GM का छिंदवाड़ा दौरा: सागर रेल लाइन के सर्वे का एलान, पेंचवैली में जुड़ सकती है अतिरिक्त AC बोगी

छिंदवाड़ा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के शुक्रवार को छिंदवाड़ा स्टेशन निरीक्षण के दौरान पातालकोट एक्सप्रेस को आउटर पर करीब एक घंटे तक खड़ा रखा गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में खासकर बुजुर्गों और बच्चों की हालत खराब हो गई। माताएं बच्चों को संभालती रहीं, जबकि पिता उन्हें शांत कराने के लिए नीचे उतरकर टहलाते नजर आए। ट्रेन देरी से सुबह 10:17 बजे स्टेशन पहुंची, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान सिवनी जाने वाले कई यात्री भी समय पर नहीं पहुंच सके।

निरीक्षण के दौरान जीएम ने स्टेशन की साफ-सफाई, मुख्य द्वार और पार्सल कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हाईटेंशन लाइन को लेकर नाराजगी जताते हुए उसे हटाने के निर्देश दिए। पार्सल ऑफिस की अव्यवस्थाओं पर भी अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही रिटायरिंग रूम, प्रतीक्षालय और स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।

इस दौरान रेलवे के नए थाने का शुभारंभ किया गया, जहां सीसीटीवी के जरिए छिंदवाड़ा-नैनपुर और छिंदवाड़ा-नागपुर रेलखंड पर नजर रखी जाएगी। सांसद विवेक बंटी साहू ने जीएम से अतिरिक्त ट्रेनों और पेंचवैली में एसी कोच बढ़ाने की मांग रखी। जीएम ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पत्रकारों से चर्चा में जीएम ने सागर रेल लाइन के सर्वे की बात भी कही, जिससे भविष्य में छिंदवाड़ा को नरसिंहपुर और सागर से जोड़ने की योजना है।

Next Post

तेल एवं गैस कारोबार पर दबाव से रिलायंस इंडस्ट्रीज का तिमाही लाभ आठ प्रतिशत घटा

Fri Apr 24 , 2026
मुंबई, 24 अप्रैल (वार्ता) तेल एवं गैस कारोबार में परिचालन लाभ में 10 फीसदी से अधिक की गिरावट के कारण वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का समेकित शुद्ध लाभ 8.1 प्रतिशत घटकर 20,616 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को वित्तीय परिणामों […]

You May Like