भोपाल। जैन सोशल ग्रुप राजधानी भोपाल का वर्षा ऋतु मिलन एवं 13वां शपथ ग्रहण समारोह पटेल नगर स्थित होटल शुभ शालीन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विजय जैन तारण को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई तथा नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। 40 नए सदस्य दंपत्तियों का स्वागत कर ग्रुप का विस्तार किया गया। दीप प्रज्वलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, वृक्षारोपण अभियान और खेल प्रतियोगिताओं ने समारोह को विशेष बनाया। समारोह में कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही और सभी ने सामूहिक भोज के साथ आयोजन का आनंद लिया।
