मप्र में शासन व्यवस्था ध्वस्त, राष्ट्रपति और पीएम से करेंगे हस्तक्षेप की मांग: पटवारी

भोपाल। मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि बढ़ते हादसों, मौतों, अपराध और भ्रष्टाचार के बीच शासन व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

पटवारी ने कहा कि हाल के दिनों में हुई सामूहिक मौतें और बड़े हादसे महज दुर्घटनाएं नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम हैं। उन्होंने घोषणा की कि वे इस गंभीर स्थिति को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मध्य प्रदेश में तत्काल केंद्र के हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि जहरीले पानी से लोगों की जान जा रही है और चिकित्सा लापरवाही के कारण 26 बच्चों की मौत हुई। बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण की आपत्तियों के बावजूद संचालन की अनुमति देना सरकार की संवेदनहीनता दर्शाता है।

पटवारी ने आदिवासी क्षेत्रों में कमजोर आधारभूत संरचना और परिवहन सुविधाओं की कमी को सड़क हादसों का कारण बताया। उन्होंने दावा किया कि जनता का रुझान तेजी से कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है।

किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि खराब मौसम से फसलें प्रभावित हुईं और किसानों को मजबूरी में कम दाम पर उपज बेचनी पड़ी। उन्होंने तत्काल मुआवजे की मांग करते हुए 7 तारीख को प्रदेशव्यापी हाईवे जाम का ऐलान किया। साथ ही, भोपाल में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और सरकारी नियुक्तियों में पक्षपात के आरोप भी लगाए।

Next Post

प्रेमजाल में फंसाकर बुलाया, फिर चाकू-डंडों से हमला; 72 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sat May 2 , 2026
इंदौर. एमआईजी थाना क्षेत्र के एलआईजी लिंक रोड पर युवक को प्रेमजाल में फंसाकर बुलाकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात में एक युवती की भी भूमिका सामने आई है, जबकि 3 आरोपी अभी फरार हैं. […]

You May Like