
सतना।मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर 29 से 31 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जा रहा है। मैहर जिले में शनिवार को अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने मैहर के उस्ताद अलाउद्दीन खा स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता की शुरुआत मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। इस दौरान मैहर के मिनी लैंड एकेडमी, मा शारदा पब्लिक स्कूल, सेंट्रल एकेडमी, कन्या हाई सेकेंड्री स्कूल, मा शारदा विद्या, सीएम राइज, पीएम राइज नादन, संथानम स्कूल की टीम शामिल हुई। खेल प्रतिस्पर्धा में खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विजेता प्रथम बालक/बालिका सेंड माइकल एकेडमी, द्वितीय बालक/बालिका मिनी लैंड एकेडमी रही। वही तृतीय में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बालिकाएं रही। तत्पश्चात मैहर के सीएम राइज विधायक में स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएम राइज विद्यालय मैहर के प्राचार्य डीपी गोस्वामी, बीओ सुखराम पैकरा, ब्लाक खेल प्रभारी अरुण तिवारी, अजय पटेल, पीटीआई सुरेन्द्र चौरसिया, राना परवेज, जेजे सिंह, अमित गौतम, अनिकेत पाल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रही।
