कोल परिवहन को लेकर जमगड़ी में विवाद, मारपीट का आरोप, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की

सिंगरौली :जिले के जमगड़ी क्षेत्र में कोल परिवहन को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क पर उड़ रही धूल और पानी के छिड़काव की मांग को लेकर हुए विवाद के दौरान कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के अनुसार,क्षेत्र से गुजरने वाले कोयला परिवहन वाहनों के कारण सड़क पर अत्यधिक धूल उड़ रही है, जिससे आसपास के गांवों के लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसी समस्या को लेकर कुछ स्थानीय युवकों ने कथित तौर पर कोल परिवहन में लगे वाहनों को रोककर नियमित रूप से सड़क पर पानी का छिड़काव कराने की मांग की। आरोप है कि इसके बाद कंपनी के सुरक्षा कर्मियों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। ग्रामीणों का आरोप है कि मारपीट में आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में लाल शर्ट पहने दिखाई दे रहा व्यक्ति कंपनी का सिक्योरिटी हेड है। हालांकि इस संबंध में कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और न ही प्रशासन ने इस दावे की पुष्टि की है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

Next Post

गुरुदत्त ने संवेदनशील फिल्मों से भारतीय सिनेमा को दी नई पहचान

Thu Jul 9 , 2026
(जयंती 09 जुलाई के अवसर पर)मुंबई, 09 जुलाई (वार्ता) गुरुदत्त को ऐसे फिल्मकार के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने अपनी संवेदनशील फिल्मों, उत्कृष्ट निर्देशन और सशक्त कहानी कहने की शैली से हिंदी सिनेमा को नई दिशा दी। 09 जुलाई 1925 को कर्नाटक के बेंगलूरु में एक मध्यमवर्गीय ब्राह्मण […]

You May Like