नगर निगम की अपील समिति के चुनाव के लिये महापौर व पार्षदों का सम्मेलन 10 को

ग्वालियर: नगर निगम ग्वालियर की अपील समिति के सदस्य सदस्य का चुनाव 10 जुलाई को होगा। निर्वाचन के लिये महापौर व पार्षदों का सम्मेलन इस दिन जल विहार फूलबाग स्थित नगर निगम परिषद कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 403 की उपधारा (4) के तहत निर्वाचन की प्रक्रिया होगी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान द्वारा जारी सूचना के अनुसार निर्वाचन की कार्यवाही 10 जुलाई को अपराह्न 2:30 बजे प्रारंभ होगी। नाम निर्देशन पत्र अपराह्न 3 बजे से 3:30 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इसके बाद 3:30 बजे से 3:45 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। अभ्यर्थिता वापसी का समय अपराह्न 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान अपराह्न 4 बजे से 4:45 बजे तक कराया जाएगा।

मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।निर्वाचन संबंधी समस्त कार्यवाही नगर निगम परिषद कार्यालय, जल विहार, फूलबाग में होगी। इसके लिए नगर निगम ग्वालियर के निर्वाचित महापौर एवं सभी पार्षदों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित रहने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद को उनके निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी

Sat Jul 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 जुलाई (वार्ता ) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को स्वामी विवेकानंद को उनके निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस महान संत को एक असाधारण व्यक्तित्व बताया, जिनके विचारों से भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को वैश्विक पहचान मिली और इससे आने वाली पीढ़ियां को प्रेरणा मिलेगी। श्री […]

You May Like